सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज भी क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। शुरुवात उन्होंने BRC कार्यालय कूरेभार से की, जहां वे समग्र शिक्षा ( समेकित शिक्षा) एवं पी एम श्री योजनांतर्गत दिव्यांग बच्चों के उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित कर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। यहां के बाद विधायक विनोद सिंह धनपतगंज ब्लाक के सेमरौना गांव पहुंचे और सेमरौना महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने तमाम लोगों से मुलाकात की और हालचाल लिया। इसके बाद वे चंदीपुर गांव में देवप्रकाश मिश्रा के घर पहुंचे और उनके बहू के निधन उपरांत तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विधायक विनोद सिंह गोलाघाट स्थित श्रीराम बाल विद्या मंदिर विद्यालय पहुंचे और वार्षिकोत्सव कार्य्रक्रम में शामिल हुए। यहां विधायक विनोद सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं कतकौली गांव में विधायक विनोद सिंह ने कई आरसीसी सड़कों का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं ग्रामीणों ने विधायक विनोद सिंह का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वे बैजापुर गांव में पूर्व बार अध्यक्ष वीरेंद्र चौबे के घर पहुंचे और उनकी माता जी के तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं भ्रमण के दौरान वे रुक रुक कर लोगो का हाल चाल लेते नजर आए। कई लोगों ने अपनी समस्याएं बताई जिसका उन्होंने निस्तारण करवाने का भरोसा दिलाया है।
इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट

0 Comments
Comments