*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
प्रयाग–अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर दर्दनाक हादसा,रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंदा। प्रयाग–अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास पर आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ओदरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट रोडवेज बस ने बाइक सवार युवाओं को कुचल दिया। हादसे में भाई-बहन समेत एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर पड़े।बताया जा रहा है कि घायल भाई-बहन जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के बरौंसा के निकट गोपी का पुरवा गांव के निवासी हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।देहात कोतवाल धर्मवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से सुल्तानपुर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय भिजवाया,जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट
0 Comments
Comments