दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि वर्ष 2025 ने देश को कई गर्व के पल दिए हैं

सुरक्षा, खेल, विज्ञान और वैश्विक मंचों पर भारत ने मजबूत पहचान बनाई है।

पीएम मोदी ने कहा कि 2025 खेलों के लिहाज से भी यादगार रहा। पुरुष क्रिकेट टीम ने ICC चैंपियंस ट्रॉफी जीती, महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप अपने नाम किया, भारतीय बेटियों ने वुमेन्स ब्लाइंड T20 वर्ल्ड कप जीता और एशिया कप T20 में तिरंगा शान से लहराया। पैरा एथलीटों ने भी विश्व चैंपियनशिप में कई पदक हासिल किए।

प्रधानमंत्री ने ICMR की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन गंभीर खतरा बनता जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार निमोनिया और UTI जैसी बीमारियों में दवाएं असर कम कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि एंटीबायोटिक का उपयोग केवल चिकित्सकीय सलाह पर ही करें।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं भी दीं।

इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments