संगम नगरी प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के करीबियों ने किया बड़ा कारनामा, पोंगहट गांव में जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा किया गया। छह लोगों ने अपने हिस्से से अधिक करीब सात हजार वर्ग मीटर जमीन बेच डाली। प्राइवेट ही नहीं बल्कि उन्होंने सरकारी जमीनों को भी अपनी बताकर दूसरों के नाम पर रजिस्ट्री कर दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गठित SIT की जांच में यह चौंकाने वाला सामने आया, SIT के आदेश पर लेखपाल सुधीर कुमार ने सभी छह लोगों के पुरामुफ्ती थाने में पर एफआईआर दर्ज करा दी है।
अतीक अहमद के बिजनेस पार्टनर व गुर्गा जैद खालिद के भाई जसीम अहमद, विकास सिंह एवं अमित कुमार शुक्ला ने 3173.81 वर्गमीटर भूमि की बिक्री का आरोप, जबकि उनके वास्तविक हिस्से के सापेक्ष 773.81 वर्गमीटर अतिरिक्त भूमि बेचे जाने का आरोप।
प्रमोद कुमार केशरवानी- अपने हिस्से के 4910 वर्गमीटर के बदले 7214.47 वर्गमीटर भूमि बेचने का आरोप, यानी 2304.47 वर्गमीटर अधिक जमीन बेच डाली
वकार अहमद - अपने हिस्से से 294.82 वर्गमीटर अतिरिक्त भूमि बेच डाली।
अरविंद कुमार केशरवानी- अपने हिस्से 4910 वर्गमीटर के सापेक्ष 8634.87 वर्गमीटर भूमि बेचने का गंभीर आरोप, यानी 3724.87 वर्गमीटर अधिक बिक्री।
जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनमें जसीम माफिया अतीक अहमद के करीबी जैद खालिद का सगा भाई है। जैद खालिद पर पिछले महीने ही पूरामुफ्ती थाने में छह अन्य लोगों समेत एफआईआर दर्ज कराई गई है। जैद ने एटीएस और ईवीएम गोदाम के जमीन पर ही कब्जा कर उसे बेच दिया।
इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट
0 Comments
Comments