*यात्रा समापन पर आयोजित जनसभा को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी करेंगे सम्बोधित*
यह एकता पद यात्रा की अगुवाई श्री तिवारी जी करेगे "लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पखवारे के तहत भाजपा द्वारा विधानसभा स्तर पर आयोजित की जा रही यात्राओं की श्रृंखला में यह यात्रा भी शामिल है।
यात्रा का समापन तारून स्थित परशुराम वर्मा महिला महाविद्यालय के सामने गोदवा बाग में किया जायेगा
जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संजय राय और क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र जनसभा को संबोधित करेंगे।
बताते चलें कि एकता यात्रा सुबह 11 बजे आर के राइस मिल कुरैया भारी जाना बाजार से आरंभ होगी
जहां पर सरदार बल्लभ भाई पटेल के स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
वही एकता पद यात्रा तीन पड़ाव में होगी तकमीनगंज,कुंवरपुर और तारून बाजार से होकर गुजरेगी।
प्रत्येक पड़ाव पर कार्यकर्ता स्थानीय लोगों से संवाद कर सरदार पटेल के जीवन,राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता भी फैलाएंगे।
एकता पद यात्रा के स्वागत के लिए दर्जनों स्थानों पर मंच, द्वार और स्वागत स्थलों की व्यवस्था भी की गई है।
जहां पर आज जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने पदाधिकारियों के साथ एकता पद यात्रा मार्ग और सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
उन्होंने कहा कि जनसभा और यात्रा को भव्य बनाने के लिए पार्किंग मंच,पेयजल व्यवस्था,बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा का प्रबंधन सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यही ही नही श्री तिवारी ने कहा “सरदार बल्लभ भाई पटेल केवल भारत के लौह पुरुष नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्रीय एकता और अखंडता के प्रतीक हैं।
यह एकता यात्रा उनके अविस्मरणीय योगदान को याद करने और समाज को राष्ट्रहित में संगठित करने का संकल्प है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिसका मार्ग सरदार पटेल ने प्रशस्त किया था।
यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट*
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या

0 Comments
Comments