तारीख 20 नवम्बर 2025 दिन गुरुवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है।।


आज स्नान एवं दान आदि के लिए पुण्य फलदायिनी अमावस्या है। आज शुभवार अर्थात गुरुवार होने से.....

सुभिक्ष का योग बन रहा है। अर्थात प्रजा में बहुत सुख एवं आनन्द रहेगा। आज प्रदोष काल में सायंकाल के.....

समय रुद्रव्रत अर्थात पीडिया भी है। भारत के उड़ीसा प्रान्त में इस अमावस्या को दीपावली अमावस्या भी.......

कहा जाता है। आज सर्वार्थसिद्धि योग भी है। आप सभी सनातनी बंधुओं को "स्नान एवं दान आदि के.....

अमावस्या तथा पीडिया पर्व" की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनायें एवं अनन्त-अनन्त बधाइयाँ।।

तारीख 20 नवम्बर 2025 दिन गुरुवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष कि अमावस्या तिथि है।।

अमावस्या तिथि को मैथुन त्याज्य होता है। शास्त्रों में अमावस्या तिथि को सम्भोग वर्जित तिथि बताया गया है।।

अमावस्या तिथि एक पीड़ाकारक और अशुभ तिथि मानी जाती है। अमावस्या तिथि पितृगणों को समर्पित......

तिथि है अर्थात इसके स्वामी पितृगण होते हैं। यह केवल कृष्ण पक्ष में ही होती है तथा अशुभ फलदायिनी मानी जाती है।।

मित्रों, रविवार कि सप्तमी, सोमवार कि सोमवती अमावस्या (अथवा किसी दिन की भी अमावस्या हो), मंगलवार कि....

चतुर्थी और बुधवार कि अष्टमी। इन चारों तिथियों में किया गया मन्त्र जप सिद्ध हो जाता है। इनमें किया गया श्राद्ध-तर्पण,....

तीर्थ स्नान एवं दान अक्षय हो जाता है, क्योंकि इन तिथियों को सूर्यग्रहण के बराबर पुण्यदायिनी माना गया है।।

(शिवपुराण, विद्येश्वर संहिता, अध्याय - 10.)

अमावस्या को दूध का दान श्रेष्ठ माना जाता है। किसी कुआँ, तलाब, नदी अथवा बहते जल में दो-चार बूंद दूध......

डालने से कार्यों में आनेवाली परेशानियाँ दूर होती है। जौ दूध में धोकर नदी में प्रवाहित करने से सौभाग्य की वृद्धि होती है।।

इस तिथि को पीपल में जल देना परिक्रमा करना मिश्री दूध में मिलाकर अर्घ्य देना अत्यन्त शुभ फलदायी माना जाता है।।

अमावस्या को तुलसी और बिल्वपत्र नहीं तोड़ना चाहिये। आज घर की सफाई करना और कबाड़ बेचना शुभ माना जाता है।।

हे आज की तिथि (तिथि के स्वामी), आज के वार, आज के नक्षत्र (नक्षत्र के देवता और नक्षत्र के ग्रह स्वामी).....

आज के योग और आज के करण। आप इस पंचांग को सुनने और पढ़ने वाले जातकों पर अपनी कृपा बनाए रखें।।

इनको जीवन के समस्त क्षेत्रो में सदैव ही सर्वश्रेष्ठ सफलता प्राप्त हो।।

।।। नारायण नारायण ।।।

इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या 

Post a Comment

0 Comments