सोहावल अयोध्या
प्रदेश संघ के आह्वान पर सोहावल तहसील इकाई लेखपाल संघ ने 1 दिवसीय धरना शुरू कर दिया है तहसील संघ अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में आयोजित 1 दिवसीय धरने के दौरान अपनी मांगों को लेकर एडीएम प्रशासन अनुरुद्ध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लेखपाल सभी प्रकार के शासकीय कार्य का बहिष्कार करते रहेंगे । जिसके चलते तहसील में लेखपालों से जुड़े काम काज पूरी तरह से प्रभावित रहा।
शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दिन लेखपालों ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया । अपनी समस्याओं एवं मांगो को लेकर संघ के नेताओं में शामिल अध्यक्ष सुशील कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल सिंह,योगेश सिंह,तरुण मिश्रा ने धरने को सम्बोधित किया। इस दौरान विगत 9 वर्ष से लेखपाल पद पर शैक्षणिक योग्यता एवं पदनाम में परिवर्तन करने, प्रारंभिक वेतनमान उच्चीकरण, एसीपी विसंगत, मृतक आश्रित लेखपालों की पुरानी पेंशन विसंगत, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार के अतिरिक्त पद सृजन स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने सहित आठ सूत्रीय ज्ञापन एडडीएम प्रशाशन अनुरुद्ध कुमार सिंह को सौंपा गया।
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या

0 Comments
Comments