अत्यंत हृदय विदारक दुःखद घटना!!
सड़क हादसे में ईंट-भट्टा कारोबारी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-- घर पहुंचने में पांच कदम का रह गया फासला
नौहझील।
शनिवार की रात शेरगढ़-नौहझील मार्ग पर हुए हादसे में ईंट-भट्टा कारोबारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
शनिवार रात करीब 7:20 बजे नौहझील निवासी प्रमुख ईंट-भट्टा कारोबारी रामवीर चौधरी (उम्र करीब 56 वर्ष) पुत्र लालसिंह अपने धर्मकांटे से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। घर पहुंचने में महज पांच कदम की दूरी थी तभी अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक उनकी बाइक से जा टकराई। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रामवीर चौधरी को आनन-फानन में केडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से नौहझील के गांव मनीगढ़ी के रहने वाले रामवीर चौधरी पिछले कई सालों से कस्बा नौहझील के शेरगढ़ रोड़ स्थित निषाद चौराहे के पास ही रहते हैं। घर से महज पांच कदम की दूरी पर हुए हादसे में उनकी जान चली गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
----
इंडिया की सोच बुलंद के लिए राहुल गुलशन की रिपोर्ट

0 Comments
Comments