*विधायक ने विधि विधान से किया भूमिपूजन*
सुल्तानपुर। दो जिलों को जोड़ने वाली अमहट-भादर सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। इस काम में 18 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सोमवार को विधायक विनोद सिंह ने काम के शुरुआत से पहले विधि विधान से भूमिपूजन किया। सड़क के चौड़ीकरण से अमेठी और सुल्तानपुर के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
भूमिपूजन के बाद विधायक श्री सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र की सभी महत्वपूर्ण सड़कों का जीर्णोद्धार और चौड़ीकरण कराया जाए जिससे लोगों को आवागमन में सहूलियत हो। सड़क चौड़ी होने से मार्ग दुर्घटनाओं को आशंका काफी कम होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय भाईं क्षेत्र के लोगों की दो मांग थी,पहली अमहट-भादर मार्ग का चौड़ीकरण और दूसरी भाई नहर पुल का नवनिर्माण।पहली मांग आज पूरी हो गई। दूसरी भी बहुत जल्दी ही पूरी हो जाएगी। पुल के नवनिर्माण की फाइल शासन पहुंच गई है और जल्द ही मुख्यमंत्री जी से स्वीकृति मिल जाएगी। इसके लिए हर संभव प्रयास जारी है। विधायक विनोद सिंह ने भूमिपूजन में आए लोगों को बताया कि पकड़ी से बहरौली होते हुए महेशरगंज तक 12 किमी सड़क के चौड़ीकरण का टेंडर लग चुका है।इसके निर्माण में करीब 35 करोड़ रुपए खर्च होंगे।उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि सुल्तानपुर विधान सभा क्षेत्र जनपद ही नहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा विकास करने वाला क्षेत्र बने। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता आदित्य कुमार, सहायक अभियंता वंदना यादव, जेई अतुल वर्मा, प्रधान लक्ष्मी नारायण तिवारी, राम अचल यादव, अरविंद वर्मा, राजेश सिंह, अजय सिंह लीडर, अतहर, अशोक यादव, श्याम बहादुर पांडे समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
इंडिया की सोच बुलंद तहसील रिपोर्टर ज्ञानेन्द्र तिवारी अयोध्या

0 Comments
Comments