पावर लिफ्टिंग में सिल्वर जीतकर दीपक धीमान ने बढ़ाया जिले का मान


 मुज़फ्फरनगर।

जनपद के होनहार खिलाड़ी दीपक धीमान ने उत्तर प्रदेश स्तर की पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में रजत पदक (सिल्वर मेडल) जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छत्रपति शिवाजी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्चित आर्य द्वारा दीपक धीमान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से राष्ट्रीय संगठन मंत्री जैकीराज सैनी, प्रदेश मंत्री सुमित बजरंगी, युवा जिला अध्यक्ष शान्तनु रवा राजपूत, गौरव रावत, सचिन, राहुल धीमान, विकास धीमान एवं आकाश सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दीपक धीमान की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगठन ने विश्वास जताया कि वह आने वाले समय में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Post a Comment

0 Comments