आसपा के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज ने पीएम को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की


 छुटमलपुर:-आजाद समाज पार्टी के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज एडवोकेट ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री द्वारा 14 अप्रैल को गणेशपुर में ग्रीन एक्सप्रेस वे के उद्घाटन पर उन्हें तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपे जाने की घोषणा की है। जारी वीडियो में कांबोज ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का नाम बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के नाम पर करने, देश में समान शिक्षा नीति लागू करने, अभिभावकों को वित्तीय शोषण से बचने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य करने व टोल प्लाज़ा की 20 किलोमीटर परिधि में आने वालों को टोल से मुक्ति दिलाए जाने समेत मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपने की घोषणा की है। उन्होंने ज़िला प्रशासन से पीएम से मिलने के लिए समय देने की मांग करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बच्चों को चिन्हित दुकानों से कोर्स खरीदने के लिए विवश किया जा रहा है उसके लिए जरूरी है कि देश मानक समान शिक्षा नीति लागू हो अन्यथा निर्धन व मध्यम वर्ग के बच्चे शिक्षा से वंचित होंगे जो देश व समाज हित में नहीं है।

Post a Comment

0 Comments