साक्षरता कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए शासन ने विभाग को भेजा पत्र

 

सुल्तानपुर।

विकास खंड बल्दीराय में लगभग आठ वर्ष पूर्व संचालित साक्षरता मिशन में कार्यरत साक्षरता कर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से रुका हुआ मानदेय अब मिलने की उम्मीद जग गई है। शासन द्वारा संबंधित विभाग को पत्र भेजकर मानदेय भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि साक्षरता कर्मी कई वर्षों से अपने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग कर रहे थे, लेकिन अब शासन स्तर से पहल होने के बाद उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं।

इस संबंध में राजमणि पांडे ने शासन के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम साक्षरता कर्मियों के हित में है और इससे उनके लंबे समय से लंबित भुगतान की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर कर्मियों को उनका बकाया मानदेय उपलब्ध कराएगा।

इंडिया की सोच बुलंद से राजमणि पाण्डेय की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments