एसडीएम कोर्ट में प्राइवेट पेशकार को हटाने की मांग,


 अधिवक्ता ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र

सुल्तानपुर:

जिले की बल्दीराय तहसील में एसडीएम कोर्ट में कार्यरत प्राइवेट तौर पर नियुक्त पेशकार 

वृज किशोर बर्मा को हटाने की मांग को लेकर अधिवक्ता ध्रुवराज पाण्डेय ने आवाज उठाई है। इस संबंध में  अधिवक्ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि एसडीएम कोर्ट में वृज किशोर बर्मा प्राइवेट तौर पर पेशकार का कार्य कर रहा है, वृज किशोर बर्मा एक पंजीकृत अधिवक्ता है जो न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करते हुए धन उगाही कर रहा है जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को बिना उनके पास गए न्याय नहीं मिल पा रहा है।अधिवक्ता ने इसे नियमों के विरुद्ध बताते हुए तत्काल हटाने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि न्यायालय में कार्य करने वाले कर्मियों की नियुक्ति नियमानुसार होनी चाहिए, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। प्राइवेट व्यक्ति की मौजूदगी से न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

अधिवक्ता ने जिलाधिकारी से बृजकिशोर वर्मा को तत्काल अदालत से हटाने की मांग की है।

इंडिया की सोच बुलंद न्यूज से राजमणि पांडे की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments