निजी स्कूलों की ‘लूट’ के खिलाफ कांग्रेस हुई मुखर*


 जिले के निजी स्कूलों पर शिक्षा को धंधा बनाने का आरोप*

सुल्तानपुर-जनपद में निजी विद्यालयों की मनमानी और अभिभावकों के कथित आर्थिक-मानसिक शोषण के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन जारी।

जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में निकला जुलूस,कलेक्ट्रेट में कांग्रेसी दे रहे धरना।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने अपनाया अक्रामक तेवर।

अभिषेक राणा बोले-

निजी स्कूलों ने शिक्षा को बना दिया है धन्धा।

रजिस्ट्रेशन,एडमिशन फीस,किताब-कॉपी और ड्रेस के नाम पर अभिभावकों से खुलेआम हो रही लूट।

वसूली तंत्र के प्रशासन की शह पर चलने का लगाया आरोप।

विगत दिनों मांग पत्र देने के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई तो आज दर्जनों की संख्या में दे रहे धरना। 

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी कांग्रेसियों को मनाने में जुटे।

इंडिया की सोच बुलंद से राजमणि पांडे की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments