पिता-पुत्र समेत पांच घायल, कई की हालत गंभीर*
*सुलतानपुर।* बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली चौकी अंतर्गत बिघौली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीड़ित पक्ष ने तीन नामजद लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

0 Comments
Comments