जनपद सुलतानपुर
सम्पूर्ण समाधान दिवस- तहसील बल्दीराय जनपद सुलतानपुर।
*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं मुख्य विकास अधिकारी सुलतानपुर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बल्दीराय में फरियादियों की समस्याएं सुनी गयीं, विभिन्न माध्यमों से प्राप्त जमीनी विवाद से सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।*
आज दिनांक- 23.03.2026 को जनपद सुलतानपुर अंतर्गत तहसील बल्दीराय में "सम्पूर्ण समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बल्दीराय पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं मुख्य विकास अधिकारी सुलतानपुर द्वारा निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।
पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस मीडिया सेल
जनपद सुलतानपुर है
जय प्रकाश सिंह बल्दीराय हलियापुर सुल्तानपुर

0 Comments
Comments