जानकारी के अनुसार, शाहपुर कस्बे के एक मदरसे में पिछले 40 वर्षों से दीनी तालीम दे रहे मौलाना इकबाल (70) पर यह आरोप लगा है। ईद की रात जब पीड़ित बालक मदरसे में ही रुका हुआ था, तब आरोपी मौलाना ने उसके साथ कुकर्म किया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया, जो बाद में बालक के परिजनों तक पहुंच गया।
वायरल वीडियो में मौलाना मासूम बच्चे के साथ जबरदस्ती करते हुए साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो देखने के बाद डरे-सहमे परिजनों ने बच्चे से पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती बताई। पीड़ित बालक ने बताया कि मौलाना अक्सर पढ़ाई या साफ-सफाई के बहाने उसे अकेले कमरे में रोक लेता था और डरा-धमकाकर गलत काम करता था। बच्चा डर के कारण अब तक चुप रहा था।
पीड़ित के पिता की तहरीर और वीडियो साक्ष्य के आधार पर शाहपुर पुलिस ने मौलाना इकबाल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार देर रात पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी किसी अन्य छात्र के साथ ऐसी घिनौनी हरकत तो नहीं की। इस घटना से स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया है।

0 Comments
Comments