दहेज मांग पूरी न होने पर टूटी शादी दुल्हन के पिता ने एसपी से लगाई गुहार*

  बांदा जनपद से एक मामला सामने आया है जहां आपसी तालमेल के बाद तय हुई थी। दुल्हन के पिता ने कथित आरोप लगाया की शादी मे बारात के दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों ने सामान की जगह नगदी रुपया मांगने और रुपए न देने पर शादी को कैंसिल करने का फरमान लड़की के पिता से कर दिया गया। जिस वजह से बारात के दिन चल रही तैयारियां और उत्सव मे गम का माहौल हो गया क्योंकि एक पिता के दिल से यह असहनीय पीड़ा बर्दाश्त करते हुए दहेज लोभियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की रहने वाले पीड़ित पिता ने बांदा एसपी को घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी बेटी की शादी 11 मार्च को थी। शादी की सभी तैयारियां धूमधाम से चल रही थी तभी लड़के पक्ष के लोगों ने पहुंचकर सामान की जगह नगद पैसा मांगा पिता की द्वारा कहा गया की लड़की की शादी में हैसियत के मुताबिक जितना दान और दहेज़ था सब मैंने अपने हैसियत के मुताबिक दिया। लेकिन 11 मार्च को बारात के दिन ही ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा आ कर के शादी से इनकार कर दिया गया जिसके कारण शादी की तैयारियो और खाना तथा अन्य व्यवस्थाओं में खर्च हुए रुपया का नुकसान हुआ है। पीड़ित पिता ने एसपी बांदा से कार्यवाही करने के लिए पत्र देते हुए ऐसे दहेज लोभियो पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की फरियाद की है। ताकि दोबारा किसी अन्य पिता की लड़की के साथ ऐसा खिलवाड़ यह दहेज के लोभी ना कर सके।

रिपोर्ट सर्वेश बाजपेई ( राजा हिन्दुस्तानी)

Post a Comment

0 Comments