चोरी के गैस सिलेंडर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार*


 सुलतानपुर।

जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बन्धुआकला पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल पर्यवेक्षण में सोमवार 09 मार्च 2026 को थाना बन्धुआकला पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 54/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रविन्द्र बेलदार पुत्र पन्नालाल (उम्र 27 वर्ष) तथा चन्दन बेलदार पुत्र रामनरेश (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम बाबा जी का सगरा मजरे बन्धुआकला थाना बन्धुआकला जनपद सुलतानपुर को मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के बेल्दरैया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए आगे की अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे—

वरिष्ठ उपनिरीक्षक नासिर कुरैशी, उपनिरीक्षक विपिन पाठक, कांस्टेबल राजेन्द्र वर्मा, कांस्टेबल सद्दाम हुसैन तथा कांस्टेबल राहुल सिंह।

Post a Comment

0 Comments