अयोध्या.
अयोध्या मंडल के 55 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 77 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
अयोध्या जनपद में 12 केंद्रों पर करीब 16 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई।
डीआईजी सोमेन वर्मा के अनुसार मंडल में लगभग ढाई हजार पुलिसकर्मी ड्यूटी में लगाए गए।
परीक्षा के दौरान अफवाह और नकल रोकने के लिए सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए।
प्रश्नपत्रों के सुरक्षित आवागमन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगाए गए।
परीक्षा की निगरानी के लिए उड़ाका दल का गठन किया गया ताकि नकल पर रोक लग सके।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर आसान था और उन्हें सफलता की उम्मीद है।
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या
.jpg)
0 Comments
Comments