विकासखंड बल्दीराय क्षेत्र के ग्राम पूरे बख्तावर पाण्डेय मजरे सोरांव, विकासखंड बल्दीराय में सरकारी हैंडपंप को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी बल्दीराय को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में सार्वजनिक उपयोग के लिए लगे "सरकारी हैंडपंप" को महेश मिश्रा ,शिवराम मिश्र द्वारा अपने घर की चारदीवारी के अंदर कर लिया गया है, जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता विजय कुमार मिश्रा पुत्र अवध नारायण मिश्र ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में सरकारी खड़ंजा मार्ग के पास स्थित हैंडपंप वर्षों से ग्रामीणों के उपयोग में था। इसी हैंडपंप से आसपास के लोग तथा राहगीर पानी पीते थे। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपने मकान के सामने चारदीवारी बनवाकर उक्त हैंडपंप को अपने निजी परिसर में शामिल कर लिया गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि "हैंडपंप सार्वजनिक संपत्ति" है और इसे निजी कब्जे में लेने से गांव के लोगों तथा रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को पानी पीने में दिक्कत हो रही है। इस कारण गांव में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।
शिकायतकर्ता ने खंड विकास अधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए सरकारी हैंडपंप को चारदीवारी से बाहर निकलवाया जाए, ताकि ग्रामीणों को फिर से पानी की सुविधा मिल सके।
इस संबंध में ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
इंडिया की सोच बुलंद से राजमणि पांडे की रिपोर्ट

0 Comments
Comments