काफी लंबे समय से कार्यकर्ताओं को था इंतजार*
पीलीभीत पूरनपुर
भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा पार्टी की चुनाव प्रक्रिया के तहत लगभग 1 वर्ष पूर्व मंडल अध्यक्षों के चुनाव के लिए आवेदन लिए गए थे जिसमें जनपद पीलीभीत में 19 मंडलों में से 16 मंडल अध्यक्षों की घोषणा पहले ही हो चुकी थी जिसमें 129 विधानसभा पूरनपुर का मंडल सुल्तानपुर भी शामिल था कल देर शाम पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा मनोज वर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया आपको बताते चलें मनोज वर्मा मंडल महामंत्री के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे जैसे ही मनोज वर्मा के नाम की घोषणा हुई उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार बधाइयां मिलने लगी तथा घर पर शुभकामनाएं देने वालों की शाम से ही लाइन लगी रही आज सुबह 10:00 बजे तक अपने आवास पर लोगों से मिलने के बाद अपनी पूरी टीम के साथ जिला कार्यालय पीलीभीत पहुंचे तथा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद दिया तत्पश्चात पूर्व जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के आवास पर भी पूरी टीम के साथ पहुंचकर मुलाकात की तथा जिला महामंत्री लेखराज भारती से एवं जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा से भी मुलाकात की इस मौके पर सुल्तानपुर मंडल के दर्जनों कार्यकर्ता साथ में मौजूद रहे तथा सभी में विशेष उत्साह देखा गया मनोज वर्मा के द्वारा अपने नवीन दायित्व के लिए सभी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि आप सभी कंधे से कंधा मिलाकर प्यार और मिलवर्तन के साथ एक नई मिसाल कायम करें मैं हर समय प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ खड़ा रहूंगा तथा पार्टी के आदेशों निर्देशों का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करूंगा
ब्यूरो चीफ लुकमान खान पीलीभीत

0 Comments
Comments