उन्होंने प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान हासिल किया। अनामिका साकेत पुरी कॉलोनी, अयोध्या की निवासी हैं। पिता महेंद्र नाथ मिश्रा गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक हैं। तीन वर्ष पूर्व आकाश पांडेय से अनामिका का विवाह हुआ था।
रात 12 बजे परिणाम की जानकारी मिली तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। पिता महेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि अनामिका ने बिना कोचिंग के घर पर रहकर तैयारी की। उसे मैं वेबसाइट से नोट्स डाउनलोड कर देता था उसी से वह पढ़ाई करती थी। परिवार की इच्छा है अनामिका ईमानदारी से काम करें और संविधान को सर्वोपरि रखें।
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या

0 Comments
Comments