बल्दीराय थाना क्षेत्र में युवक की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सूबेदार का पुरवा मजरा बिसांवा निवासी राहुल यादव ने 19 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बल्दीराय आशुतोष कुमार और प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की गहन जांच शुरू की। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना आगे बढ़ाई गई। जांच के दौरान साक्ष्य मिलने पर पहले दर्ज धारा 103(1) बीएनएस को बढ़ाकर धारा 108 बीएनएस कर दिया गया।
इसके बाद पुलिस ने नामजद अभियुक्त मोनू पाण्डेय उर्फ अमित पाण्डेय, अमित मिश्रा और लाले उर्फ सरजू विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जिला कारागार सुल्तानपुर भेज दिया गया।
जय प्रकाश सिंह बल्दीराय/ सुलतानपुर
0 Comments
Comments