मौसम का बदला मिजाज बूदा बादी व ठंडी तेज हवाओ से किसानो में बड़ी चिंता*

सुल्तानपुर बल्दीराय क्षेत्र में शुक्रवार रात से अचानक मौसम ने करवट ले ली आसमान में काले बादल छा गए गड़गड़ाहट के साथ बुंदाबादी शुरू हो गई तेज ठंडी हवा भी चलने लगी जिससे तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई मौसम में अनानक बदलाव से आमजन को कुछ राहत मिली लेकिन किसानो की चिंता बढ़ गई तेज हवा और हल्की बारिस से जल्दी सिचाई की गई गेहूँ की फसल को गिरने की सम्भावना बढ़ गई वही पक कर खड़ी सरसो की फसल में नुकसान की सम्भावना बढ़ गई किसानो का कहना है कि मौसम का मिजाज यही बना रहा तो फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड सकता है और अब किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाये फसलो की चिंता में बैठा है और मौसम विभाग की अगली स्थिति पर निगाह लगाये हुए है।

जय प्रकाश सिंह हलियापुर बल्दीराय सुलतानपुर


Post a Comment

0 Comments