बांदा। पैलानी थाने के पिपरहरी गांव निवासी सुभाषचंद्र त्रिपाठी पुत्र रमाकांत तिवारी ने पिपरहरी प्रधान व उनके साथियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। सुभाषचंद्र ने बताया कि 12 दिसंबर को वह कानपुर एक निमंत्रण में गए थे। दूसरे दिन शुक्रवार को शाम को बारात से लौटे तभी रास्ते में प्रधान सुरेंद्र सिंह , शिवम संह, प्रधान सुरेंद्र सिंह, रूबल सिंह ने हमला कर दिया। उसे गंभीर चोंटे आईं। इसके पहले वह अपने भतीजे गिरधर गोपाल व दोस्त ललित के साथ दवा कराने पलरा आया था। इसी बीच पलरा-नरी मार्ग पर चारों ने उन पर हमला कर दिया था। रिवाल्वर की बट से पीटा तो भतीजा बेहोश हो गया।
दूसरी तरफ गिरवां थाना के गढ़ी चांदपुर निवासी कस्तूरी पत्नी ओमनारायण ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 11 फरवी को शाम सात बजे वह तथा पति व लड़का मुकेश घर पर थे। तभी पड़ोसी दीपक उर्फ दीपू पटेरिया आया और गाली-गलौज तथा मारपीट की। लकड़ी की छड़ी से पीटा, जिससे उसकी उंगली फैक्चर हो गई। दूसरे दिन शुकरवार को सुबह आठ बजे दीपू व चाचा उमाकांत ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

0 Comments
Comments