बांदा, किशोरी को बाइक से मिलने आए प्रेमी के साथ बातचीत करते देखा तो पिता ने डांट दिया और मोबाइल छीन लिया। इससे आहत होकर किशोरी ने दरवाजे के बाहर कुएं में छलांग लगा दी।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद किशोरी का शव निकाला। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

गिरवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक शुक्रवार की रात अपने एक दोस्त के साथ बाइक में बैठकर पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय प्रेमिका से मिलने आया था। इस पर प्रेमिका की बड़ी बहन ने उसे मिलते हुए देख लिया था। बड़ी बहन ने इस बात की जानकारी घरवालों को दी। घरवालों ने उसे फटकार लगाई और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसी से नाराज किशोरी ने घर से 50 मीटर दूर स्थित कुएं में छलांग लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। कुछ लोगो ने कुए में उतर कर किशोरी की तलाश की, लेकिन पता नही चला। मामले की जानकारी फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड के जवानों व पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुए से बाहर निकाला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर मृतका के पिता ने बताया कि बेटी का मोबाइल छीन लेने की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Post a Comment

0 Comments