उप जिलाधिकारी व नगर पंचायत के अधिषासी अधिकारी इरफान उल्ला खां के नेतृत्व में शनिवार कोअतिक्रमण हटाया गया। नगर पंचायत कर्मचारियों एवं चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी व भारी पुलिस बल के साथ बिसंडा रोड, सिंहपुर रोड, बबेरू रोड में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। कस्बे के व्यापारियों ने सहालग में बुलडोजर चलने पर नगर पंचायत प्रशासन के ऊपर नाराजगी जाहिर की है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के जिला उपाध्यक्ष राजेश शिवहरे, मार्तण्ड द्विवेदी, कुलदीप शिवहरे, राम सिंह यादव, राजकुमार गुप्ता, शिवप्रसाद गुप्ता, रामनरेश विश्वकर्मा, लल्लू सविता, सुरेश, अफरीदी आदि ने बताया कि बबेरू, अतर्रा में भारी वाहनों की नो एंट्री लगने की वजह से सभी भारी वाहन पहाड़ी मार्ग-ओरन होकर गुजरते हैं। इससे कस्बे में जाम की समस्या रहती है। व्यापारियों का आरोप है कि भरी सहालग में नगर पंचायत प्रशासन जानबूझकर कर व्यापारियों को परेशान कर रही है।

0 Comments
Comments