डालिम्स सनबीम स्कूल डोभियारा में मकर संक्रांति पर कंबल वितरण समारोह आयोजित

 

बल्दीराय/सुलतानपुर।

डालिम्स सनबीम स्कूल डोभियारा परिसर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी मनोज कुमार सिंह उर्फ निर्मल सिंह द्वारा किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजकुमार विश्वकर्मा, मुख्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा कि मकर संक्रांति दान, सेवा और सामाजिक समरसता का पर्व है। जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची मानवता है और ऐसे सामाजिक कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

वहीं आयोजक समाजसेवी मनोज कुमार सिंह निर्मल सिंह ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा का यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

इस मौके पर जितेन्द्र प्रताप सिंह, आशू सिंह, वैजनाथ वैश्य, जयप्रकाश सिंह, अशोक मिश्र, तारादत्त रविन्द्र पाण्डेय एवं कृष्ण धर द्विवेदी सहित ग्रामीण गणमान्य व्यक्ति एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए तथा उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की।

इंडिया की सोच बुलंद से

रिपोर्टर जय प्रकाश सिंह

बल्दीराय सुल्तानपुर

Post a Comment

0 Comments