समाजवादी पार्टी के युवा दमदार नेता एवं पूर्व गोसाईगंज विधानसभा के प्रभारी महर्षि राम द्विवेदी को अखिलेश यादव जी की सहमति से समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया है, जिससे पूरे जनपद में बहुत ही हर्ष का माहौल है। लगभग 30 दशकों तक फैजाबाद की राजनीति में छाए रहने वाला द्विवेदी परिवार के घर में विगत 23वर्षों से पसरे सन्नाटे को दूर करके उनके पौत्र महर्षि राम द्विवेदी ने महज 27साल की अवस्था में ही अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास करा दिया ।। आपको बता दे महर्षि द्विवेदी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के नेतृत्व में पार्टी ज्वाइन किए थे और लगातार युवाओं और किसानों के हक और हकूक की आवाज को बुलंद करने का इन्होंने कार्य किया। और समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ने का कार्य किया। उनके कार्य को देखते हुए अखिलेश यादव ने इन पर भरोसा जताया ।उक्त अवसर पर महर्षि का कहना है कि मैं पूरी मजबूती और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वाहन करूंगा और समाजवादी विचारधारा को प्रदेश से लेकर गांव गलियों तक प्रचारित प्रसारित करने का काम करूंगा।
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या
0 Comments
Comments