सुल्तानपुर..नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व्यापारी नेता शिवकुमार अग्रहरि के निधन पर नगर उद्योग व्यापार मंडल व सर्राफा व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वाधान में शोक सभा का आयोजन किया गया यहां स्वर्गीय अग्रहरि जी के चित्र पर व्यापारियों ने पुष्पांजलि भेंट कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की..
यहां सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष देवी प्रसाद सोनी ने कहा बीते चार दशक मे शिवकुमार अग्रहरि जी व्यापारियों के हित में संघर्ष करने वाले एकमात्र नेता थे उनके संघर्ष की कई कहानियां व्यापारियों के जेहन में है हम लोग उनके बताए हुए रास्ते को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. व्यापारी नेता चंद्र प्रकाश अग्रवाल ने कहा स्व शिवकुमार जी बीते 40 वर्षों से व्यापारियों के हित में काम करते रहे जब भी व्यापारी पर कोई संकट आया तो शिवकुमार अग्रहरि उनके हितों में खड़े मिले सरकार से व्यवसाईयों परपरेशानी आई तो महीने भर हड़ताल कर अपनी ताकत का परिचय दिया था, कमल कौशल ने कहा शिवकुमार अग्रहरि के जुझारूपन के कायल थे व्यापारियों के हित में शासन प्रशासन से सीधे टकराना शिवकुमार अग्रहरि जी का स्वभाव था.संजय लोहिया ने उनके पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि भाजपा का झंडा उठाकर व्यापारियों के हितों की बात करना शिवकुमार अग्रहरि जी का शौक था व्यापारियों के संघर्ष में वह हमेशा आगे रहे यहां राजकुमार सोनी ने कहा बचपन से ही शिव कुमार जी का संघर्ष देखा है समाज के लिए उनका योगदान बहुत महत्वपूर्ण था शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष विनय कुमार बरनवाल विन्नू त्रिलोकी चंद्र सोनी अशोक जायसवाल शम्भू सोनी राजीव अग्रहरि अशफाक अंसारी राजदेव शुक्ल सभासद अफजल अंसारी शंकर लाल अयोध्या वासी दिलीप कुमार सोनी अनुराग बरनवाल नंदलाल मोर्य आदि रहे..
0 Comments
Comments