अयोध्या ।
पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव में खेल रही चार वर्षीय मासूम के साथ 20 वर्षीय युवक कुन्नन ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। तथा घटना की सूचना पुलिस को दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला कुन्नन पुत्र जानकी प्रसाद उसे बहला-फुसलाकर गोद में उठाकर एक एकांत स्थान पर ले गया और उसके साथ हैवानियत की। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खुद को घिरता देख आरोपी भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी कुन्नन तीन महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था और इससे पहले भी दुष्कर्म के एक मामले में जेल जा चुका है। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की पूरा कलंदर थाना प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध तहरीर मिली है पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तथा आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट
0 Comments
Comments