माँजनपुर आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज मैदान में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम*

बसंत पंचमी के पावन पर्व पर जन्म - जन्मान्तर के लिए लेगे सात फेरे

             रुदौली (अयोध्या)
काफ़ी दिनों के इंतजार के बाद रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की पहल पर रुदौली विधानसभा का आगामी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 23 जनवरी दिन शुक्रवार को आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज माँजनपुर (मवई) में संपन्न होगा उपरोक्त जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी अयोध्या श्री रणविजय सिंह नें दी है उन्होंने बताया कि इस बार कन्याओ के बैंक खाते में 60000 (साठ हजार) रुपया और मुख्यमंत्री जी की ओर से 25000 (पचीस हजार) रुपया का ग्रहस्थी का सामान उपहार स्वरुप दिया जायेगा, पूर्व जिला मंत्री राम प्रेस यादव नें बताया कि सभी लाभार्थियों को जिला समाज कल्याण अधिकारी के समक्ष शपथ पत्र अनिवार्य रूप से जमा करना होगा जिन्होंने अभी तक शपथ पत्र नहीं बनवाया है शीघ्र बनवाकर अपने - अपने ब्लॉक में ADO समाज कल्याण के पास जमा कर दें
इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या


Post a Comment

0 Comments