कम्बल पाकर जरूरतमंदों के खिले चेहरे, समाजसेवी वेद प्रकाश तिवारी की पहल*
जय प्रकाश सिंह
*बल्दीराय/सुल्तानपुर*
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर विकासखंड धनपतगंज के पूरे मोतीराम तिवारी मजरे एंजर में समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। समाजसेवी वेद प्रकाश तिवारी के तत्वावधान में खिचड़ी भोज एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लगभग 1000 जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए। कम्बल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। वहीं, खिचड़ी भोज में श्रद्धा और उल्लास के साथ लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, जिससे आयोजन का धार्मिक और सामाजिक महत्व और भी बढ़ गया।
इस अवसर पर आयोजक वेद प्रकाश तिवारी ने कहा कि समाजसेवा हर व्यक्ति का धर्म और कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल जरूरतमंदों को राहत देते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और प्रेरणा का संदेश भी फैलाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों और आमंत्रित लोगों को आयोजक द्वारा शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में आनंद प्रकाश तिवारी, राम प्रकाश तिवारी, महेश कुमार तिवारी, संदीप पांडे, रमेश पाण्डेय, मुकेश तिवारी, बैजनाथ तिवारी, प्रशांत तिवारी, दया शंकर तिवारी, गजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गुरदीन, जियावन सहित अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में संचालक महेश तिवारी ने आयोजन में शामिल सभी सम्मानित माताओं, बहनों, अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। मकर संक्रांति पर आयोजित यह खिचड़ी भोज एवं कम्बल वितरण कार्यक्रम समाजसेवा की एक प्रेरणादायक मिशाल बनकर सामने आया।
जय प्रकाश सिंह की रिपोर्ट
0 Comments
Comments