अयोध्या। इंडिया की सोच बुलंद न्यूज़। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की अयोध्या इकाई की बैठक सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में आयोजित हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रोफेसर कृष्ण मुरारी सिंह को पुनः अध्यक्ष और डॉ. बृजेश कुमार सिंह को महामंत्री के पद पर चुना गया।चुनाव प्रक्रिया एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव प्रयोग त्रियुग नारायण तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई। इंडिया की सोच बुलंद न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव ने संबोधन में राम मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद अयोध्या धाम में पत्रकारों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया।वरिष्ठ पत्रकार बी.एन. दास ने अधिक से अधिक पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। वरिष्ठ पत्रकार इंदूभूषण पांडेय ने प्रस्तावित राष्ट्रीय सम्मेलन की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी से सहयोग का आह्वान किया। प्रेस क्लब सचिव जयप्रकाश सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. कृष्ण मुरारी सिंह ने पत्रकार हितों के लिए अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। महामंत्री डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने पत्रकारों की समस्याओं पर विचार कर समाधान का भरोसा दिलाया। ‘जुर्म की दुनिया’ के संपादक अशोक तिवारी ने ग्रामीण स्तर पर पत्रकारों को जोड़ने पर जोर दिया, जबकि वरिष्ठ पत्रकार के.के. मिश्रा ने संगठन के माध्यम से समस्याओं के समाधान की बात कही। इंडिया की सोच बुलंद न्यूज़।बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के.के. मिश्रा, अशोक तिवारी, समीर शाही; मीडिया प्रभारी राजेंद्र दुबे, प्रदीप पाठक, कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, संगठन मंत्री शिवेंद्र सिंह का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में पं. जेपी तिवारी, त्रियुग नारायण तिवारी, वी.एन. दास, जयप्रकाश सिंह, कृपा शंकर पांडेय, इंदूभूषण पांडेय, नाथ बख्श सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रदीप कुमार पाठक और विवेकानंद पांडेय शामिल हैं।कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा, पवन मिश्रा, राजेश कुमार पांडेय, बाबू वीर भानु प्रताप सिंह, त्रिलोकी नाथ दुबे, संजय रस्तोगी, महेश शंकर, राजेश श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इंडिया की सोच बुलंद न्यूज़ से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी, अयोध्या।

0 Comments
Comments