भाजपा ने गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया: "गांव का एक भी मतदाता न छूटे


सुलतानपुर/बल्दीराय। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तहसील क्षेत्र बल्दीराय में मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम मेघमऊ स्थित बाबा प्रीतम के प्राचीन मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री शंकर गिरि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वर्तमान विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेश पासी, सुधांशु शुक्ला और उमारमण सिंह उपस्थित रहे।

शंकर गिरि ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार के इस अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गांव-गांव और घर-घर जाकर फार्म-6 भरवा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश कोई मतदाता फार्म भरने से छूट गया हो, तो वह संबंधित बीएलओ या भाजपा द्वारा गठित टीम से संपर्क कर अपना फार्म उपलब्ध करा सकता है।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मतदाता सूची के महत्व, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम में संशोधन और विलोपन की प्रक्रिया की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष हिन्देश सिंह, ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार, मंडल अध्यक्ष हलियापुर रणवीर सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, सुशील यादव, वृजेश सिंह, श्याम बिहारी सिंह, शिव गोविन्द, समर बहादुर सिंह, सत्येन्द्र पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विपुल सिंह, मुकेश सिंह, राम सिंह सहित भाजपा के समस्त बूथ अध्यक्ष एवं क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments