अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर की टेबल पर रखा सांप मच गई अफरा तफरी
मथुरा- जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार शाम उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक आदमी ने अपनी जब से जिंदा कोबरा निकालकर डॉक्टर की टेबल पर रख दिया शख्स ने डॉक्टर से कहा की इसी सांप ने मुझे काटा है। इसे देखकर मेरा इलाज करो लेकिन सांप को देखकर हङबङाए डॉक्टरो ने शख्स को इमरजेंसी से बाहर निकाल दिया। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद डॉक्टरों ने ई-रिक्शा चालक को इंजेक्शन लगाया और इलाज शुरू किया । जमुना पार लक्ष्मी नगर निवासी दीपक राजपूत ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। सोमवार की शाम वह ई रिक्शा से वृंदावन जा रहे थे रास्ते में ई-रिक्शा में छिपकर बैठा सांप निकाला और चालक के हाथ में डस लिया । बस फिर क्या था चालक को गुस्सा आया और उसने सांप को पकड़ कर अपनी जैकेट की जेब में रख लिया उसके बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंचा वहां इमरजेंसी में दीपक ने अपनी जेब से निकलकर सांप को डॉक्टर की टेबल पर रख दिया ।
अचानक सांप को देख डॉक्टर हावड़ा गए अफरा -तफरी की स्थिति हो गई किसी तरह से डॉक्टरो और मेडिकल कर्मचारियों ने ई रिक्शा चालक को इमरजेंसी से बाहर निकाला इस पर ई-रिक्शा चालक ने हंगामा शुरू कर दिया हंगामा होने पर जिला अस्पताल चौकी प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए सबसे पहले उन्होंने सांप को जंगल में छुड़वाया उसके बाद ई रिक्शा चालक को डॉक्टर ने एंटी स्नेक वेनम का इंजेक्शन देकर इलाज शुरू किया सीएमएस डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने बताया कि ई रिक्शा चालक जिंदा सांप लेकर इमरजेंसी में पहुंच गया था इसके कारण बाकी मरीजों को परेशानी हुई चालक से सांप छोड़ने को कहा था जिस पर उसने हंगामा शुरू कर दिया बाद में पीड़ित को इंजेक्शन लगाया गया है और अस्पताल के बाहर जाम लगाने की भी कोशिश की फिर उसको समझा बूझकर अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार जारी है
इंडिया की सोच बुलंद के लिए मथुरा से राहुल गुलशन की रिपोर्ट

0 Comments
Comments