BJP विधायक ने पुलिस को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; बोले— “कार्रवाई नहीं हुई तो जितनी भी मस्जिदें हैं, उनके दरवाजों पर अगर सुअर की बोटियां न मिलें तो मेरा नाम राहुल बच्चा सोनकर नहीं”
कानपुर: कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र में सोमवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब दुर्गा मंदिर के पास एक खेत में लगभग 100 गोवंशों के अवशेष बरामद हुए। इस घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। मौके पर पहुँचे भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने पुलिस प्रशासन को खुलेआम चेतावनी देते हुए बेहद तीखे और विवादित बयान दिए हैं।विधायक का 48 घंटे का अल्टीमेटम और विवादित चेतावनी: बिल्हौर थाने पहुँचे विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने ADCP कपिल देव सिंह और थाना स्टाफ के सामने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गोवंश की रक्षा सिर्फ हिंदुत्ववादी ठेकेदारों की नहीं, बल्कि हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। आवेश में आए विधायक ने कहाअगर 48 घंटे के अंदर गोकशी के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो बिल्हौर के अंदर जितनी भी मस्जिदें हैं, उनके दरवाजों पर अगर सुअर की बोटियां न मिलें तो मेरा नाम राहुल बच्चा सोनकर नहीं।इस बयान के तुरंत बाद थाने में मौजूद समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ और ‘गोवंश के हत्यारों को फांसी दो’ के नारे लगाने शुरू कर दिए।
आशुतोष बाजपेई ग्राउंड रिपोर्ट फतेहपुर
0 Comments
Comments