फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जज राकेश यादव की अदालत ने अभियोजन पक्ष की अर्जी किया स्वीकार*-
सुलतानपुर। अधिवक्ता आजाद अहमद हत्याकांड में सोमवार को एफटीसी प्रथम राकेश यादव की अदालत में अभियोजन पक्ष के शासकीय अधिवक्ता दान बहादुर वर्मा की तरफ से चोटहिल का मेडिकल कालेज-लखनऊ में इलाज करने वाले साक्षी चिकित्सक डॉ वैभव जायसवाल को गवाही के लिए तलब करने की अर्जी दी गई। अदालत ने अभियोजन पक्ष की अर्जी स्वीकार करते हुए साक्षी चिकित्सक वैभव जायसवाल को 20 जनवरी के लिए तलब किया है।
कोतवाली देहात के भुलकी चौराहे के पास छह अगस्त 2023 को अधिवक्ता आजाद अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक अधिवक्ता के पिता मो. सलीम ने आरोपी इकरामुद्दीन समेत अन्य के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में आरोपियो के खिलाफ एफटीसी कोर्ट में विचारण चल रहा है। मामले का मुख्य आरोपी इनामी सिराज अहमद पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है,जबकि अन्य के खिलाफ ट्रायल लम्बित है।
0 Comments
Comments