
*तेजस टुडे सुल्तानपुर* पुलिसिया कार्यवाही पर उठ रहे सवाल अमहट चौकी क्षेत्र में चोरों का जलजला इस कदर है कि नया मकान निर्माण करने में जो सामग्री रखी रहती है उन पर नशेड़ी चोरों द्वारा हाथ सफाई करने में कामयाबी हासिल की जाती है , हां बात हो रही है कोतवाली नगर क्षेत्र के कर्मयोगी नगर मोहल्ले की जहां पर रिटायर्ड फौजी सोनू सिंह द्वारा जमीन को खरीद कर मकान का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें विद्युत वायरिंग के लिए महंगे तारों की खरीद फरोख्त ईमानदारी से कमाए हुए देश सुरक्षा की सहभागिता में प्राप्त करने वाली राशि से लगभग ₹200000 लागत का अच्छी कंपनी का तार खरीदे थे। घर को बंद करके अपने पैतृक गांव दूबेपुर ब्लाक के विकना चले गए थे जब सुबह नवनिर्मित मकान पर पहुंचे तो देखा कि घर के पीछे से दीवाल को फांदकर चोरों ने घर में लगे वायरिंग के पाइप में तार को खींचकर उठा ले गए थे। इस वारदात को देखने के बाद क्षेत्रीय चौकी इंचार्ज को सूचना देते हुए बताया कि घर में रखें सामान व कीमती तारों को चोरों ने हाथ सफाई कर दिया है। तत्काल नगर कोतवाल धीरज कुमार के आदेश अनुसार अमहट चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया और जांच करने का आश्वासन भी दिया है ।वही रात में चौकीदारों द्वारा मोहल्ले की गलियों में सीटिया तो बजाई जाती हैं लेकिन घरों के पीछे से फादकर हाथ सफाई करते हैं। मोहल्ले के लोगों में चोरों का खौफ व्याप्त है और पुलिसिया कार्य शैली आम चर्चा में बनी हुई है।
0 Comments
Comments