सोशल मीडिया पर अभद्र पोस्ट, सांप्रदायिक उन्माद फैलाने का आरोप*
जय प्रकाश सिंह
*बल्दीराय/सुल्तानपुर*
थाना हलियापुर क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं एवं श्रीमद्भागवत पुराण के विरुद्ध आपत्तिजनक, अमर्यादित टिप्पणी करने का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है। शिकायत के आधार पर थाना हलियापुर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
फेसबुक आईडी से की गई टिप्पणी, फोटो सहित पोस्ट
आरोप है कि ग्राम गौरा परानी, पोस्ट उमरा निवासी एक युवक द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। शिकायत में कहा गया है कि यह पोस्ट सांप्रदायिक उन्माद उत्पन्न करने तथा हिंदू-मुस्लिम विवाद फैलाने के उद्देश्य से की गई थी। संबंधित पोस्ट 15 जनवरी 2026 की बताई जा रही है।
शिकायतकर्ता का आरोप, समाज की भावनाएं आहत
शिकायतकर्ता अरुण कुमार तिवारी पुत्र गिरजा प्रसाद तिवारी, ग्रामवासी, ने कहा कि ऐसे कृत्य से सकल हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेताया कि इस प्रकार की गतिविधियां देश और समाज के लिए घातक परिणाम उत्पन्न कर सकती हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी विगत कुछ दिनों से “रज्जब खान” नामक फेसबुक आईडी बनाकर लगातार ऐसे पोस्ट डालता रहा है।
बीएनएस की धाराओं में केस, जांच तेज
पुलिस ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 197(1), 353(2) एवं 67 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट की सत्यता, उद्देश्य और प्रभाव की गहन जांच की जा रही है तथा आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
आरोपी के बारे में गंभीर संदेह, व्यापक जांच की मांग
लोगों में संदेह हैं कि आरोपी रज्जब अली का पहचान विवरण लखनऊ हाईकोर्ट का वकील दर्शाता है। ऐसे में यह संदेह स्वाभाविक है कि कहीं वह भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर या प्रलोभन देकर किसी देश या समाज विरोधी गतिविधियों में तो संलिप्त नहीं है ?... शिकायतकर्ता व क्षेत्रवासियों ने निष्पक्ष और व्यापक जांच की मांग की है, ताकि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयासों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।
जय प्रकाश सिंह की रिपोर्ट


0 Comments
Comments