ब्रेकिंग अयोध्या.
बिहार के पर्यटन और संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद परिवार समेत अयोध्या पहुंचे।राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला का दर्शन–पूजन कर खुद को सौभाग्यशाली बताया।
राम मंदिर के निकट अमावां मंदिर में मंत्री का पारंपरिक स्वागत किया गया।मीडिया से बातचीत में इसे जीवन का अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण बताया।कहा—पहले राम लला को टेंट में देखा, आज भव्य मंदिर में दर्शन कर रहा हूं,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जताया आभार।बोले—इनके प्रयासों से ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ।काफी समय से अयोध्या आने की इच्छा थी, भीड़ के कारण प्रतीक्षा करनी पड़ी।कहा—अब भगवान राम लला का बुलावा आया, तभी अयोध्या पहुंच सका।सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में 67 एकड़ में भव्य सीता माता मंदिर निर्माण की जानकारी दी, जिससे पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

0 Comments
Comments