समाजसेवी राजन पांडे ने गरीबों को वितरण किया कंबल वितरण*

 

*अमानीगंज अयोध्या* 

 *मकर संक्रांति पावन पर्व के शुभ अवसर जिले के प्रसिद्ध समाजसेवी राजन पांडेय ने अपने आवास शिवनाथपुर कुमारगंज में बिगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 15000 गरीबों को कंबल और लगभग 30000 लोगों को भोजन करवा कर उनका आशीर्वाद लिया*

*इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते कहा कि आज मन बड़ा दुखी होता है कि जहां गरीबों के मदद की बात आती है तो शायद कुछ लोग यह भूल जाते है कि इन्हीं गरीबों की कमाई हम लोग खाते है खेतों में काम करने वाला यही गरीब होता है हमारे आपके मकान बनाने वाला यही गरीब होता है जब उसको थोड़ा सा देने की बारी आती है तो हम आप अपने को मालिक समझ बैठते है लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए*

*समाजसेवी राजन ने आगे कहा कि गरीबों को अपना परिवार मानकर उनकी मदद करना चाहिए़ क्योंकि गरीबों की दुवा में बहुत ताकत है और इनकी बद्दुआ में भी बहुत ताकत है इसलिए हमेशा इनकी मदद कीजिए इससे आपके बच्चे और परिवार हमेशा खुशहाल रहेगा*

*समाजसेवी राजन ने आगे कहा कि जैसे मां बाप सबसे कमजोर बच्चे पर ज्यादा ध्यान देते है वैसे समाज के सम्पन्न लोगों को गरीबों पर विशेष ध्यान देकर भगवान की कृपा प्राप्त करना चाहिए*

*समाजसेवी राजन पांडेय ने उमड़े जनसैलाब के बीच में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विधान परिषद सदस्य डॉ धर्मेंद्र सिंह का जन्मदिन केक काटकर मनाया इस अवसर पर उनके प्रतिनिधि गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं महामंत्री श्री हरे* श्याम सिंह श्रीनेत उपस्थित रहे

*राजन पांडेय ने बड़े मंच के माध्यम से अपनी कमाई से जिला पंचायत क्षेत्र में किए गए कार्यों का विवरण भी दिया* 

*समाजसेवी राजन पांडे ने इस विशाल कंबल वितरण एवं खिचड़ी भोज कार्यक्रम को सफल संपन्न करने के लिए अयोध्या जिले की पुलिस प्रशासन को मंच के माध्यम से धन्यवाद भी ज्ञापित किया किया*

*इस मौके पर गरीबों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गायक गगनदीप सिंह विवेक पांडेय करमचंद देहाती चिंटू सागर मुन्ना पाठक परवेज खान बृजमोहन तिवारी चंदा भौजी सहित कई दर्जन कलाकार उपस्थित रहे*

*कार्यक्रम को सफल बनाने में बम बहादुर पांडेय त्रिलोकीनाथ पांडेय तेज बहादुर पांडेय अनिल मिश्रा मोंटी शुक्ला हरीनाथ पांडेय विमल पांडेय विंध्य पांडे विजय प्रतापपांडेय रवि पांडेय दीपक सिंह संजय तिवारी आशीष राजन पांडेय के तीनों सुपुत्र अमित पांडेय अंकित पांडेय जिला पंचायत सदस्य अर्पित पांडेय अतुल पांडेय आदर्श पांडेय प्रभाकर बृजनाथ पांडेय बैजनाथ यादव उमानंद विश्वकर्मा राजू पांडेय सुरेंद्र शुक्ल सुंदरम मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।*

इंडिया की सोच बुलंद से तहसील रिपोर्टर ज्ञानेंद्र तिवारी अयोध्या

Post a Comment

0 Comments