समाजसेवी ने मकर संक्रांति पर गरीबों को बांटे कंबल, पिता की चौथी पुण्यतिथि पर किया गया वितरण कार्यक्रम


फतेहपुर जिले के खागा नगर में समाजसेवी ने मकर संक्रांति और अपने पिता की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लगभग 100 गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

समाजसेवी पप्पन मिश्रा और छिवलहा डिग्री कॉलेज के प्रबंधक रानू त्रिपाठी ने स्वयं कंबल वितरित किए। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि मानव सेवा महत्वपूर्ण है और जरूरतमंदों की सहायता करना सामाजिक दायित्व है। उन्होंने इसे अपने पिता की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि बताया।

मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की उपस्थित लोगों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं और जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करते हैं।

इस कार्यक्रम में मनोज शुक्ल, आनंद त्रिपाठी, गोरे तिवारी, अक्षय त्रिपाठी, विष्णु, महेश सिंह, पिंटू सोनी और अक्षत त्रिपाठी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

आशुतोष बाजपेई ग्राउंड रिपोर्ट फतेहपुर

Post a Comment

0 Comments