दिल्ली: उन्नाव रेप केस की पीड़िता के वकील महमूद प्राचा ने कहा, "कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को रोका है तो इतनी संतुष्टी हुई है कि अब मैं पीड़िता को कह सकता हूं कि वो कुछ दिन बाहर नहीं आएंगे। जिस बच्ची के पिताजी को मार दिया गया, इसके परिवार वालों को मार दिया गया और इसको भी लगभग मार ही दिया था और अब ये दर-दर की ठोकरें खा रही है और ये बंदी बनकर CRPF के कब्जे में है। ये ठीक से बात भी नहीं कर सकती है। इस जैसी बहुत बच्चियां है तो इससे क्या मैं संतुष्ट हो सकता हूं...इसके परिवार को सुरक्षा मिले...हमारे समाज और सरकार इनका ख्याल करे। इनकी जिंदगी को फिर से तो बनाए ....क्या जो देश और कोर्ट कर सकता है इस बच्ची के लिए वो हम कर रहे हैं ये मेरा सवाल है?
इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट
0 Comments
Comments