रायबरेली में निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मरीज की मौत, शव रखकर परिजनों ने काटा बवाल

रायबरेली : यूपी के रायबरेली शहर के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 22 वर्षीय युवक की हुई मौत हो गई. युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को रखकर सड़क जाम कर दिया.

शहर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड पर स्थित अवध हॉस्पिटल में दीपक गुप्ता पुत्र संतोष गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी मोहम्मदपुर कुचरिया को किडनी में पथरी की शिकायत होने पर इलाज के लिए अवध हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.

ऑपरेशन के दौरान दीपक की मौत हो गई। मरीज की मौत से नाराज़ परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया

साथ ही नर्सिंग होम में तोड़फोड़ शुरू कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर नाराज परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया.सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि नाराज परिजनों को शांत कराया गया है।तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

अनुपम मिश्रा नगर रिपोर्टर इंडिया की सोच बुलंद न्यूज रायबरेली 

Post a Comment

0 Comments