सुल्तानपुर
सुल्तानपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह आज क्षेत्र में आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए। शुरुवात उन्होंने कटावां गांव से की, जहां सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय सहसंयोजक प्रदीप जोशी और अयोध्या के महंत राम औतार दास का स्वागत सत्कार किया, साथ ही भारत माता की आरती भी की। इसके साथ ही मुख्य अतिथियों द्वारा दिए गए भाषण को सुना। यहां के बाद वे सुरजीपुर इकलखी पंचायत भवन पहुंचे और सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन में शामिल हुए। यहां भी उन्होंने भारत माता की प्रतिमा की आरती की और अतिथियों द्वारा दिए गए भाषण को सुना। इसके साथ ही ठंड को देखते हुए दिव्यांग और गरीब जनों को कम्बल वितरित किया। वहीं वहां मौजूद तमाम लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण भी करते नजर आए। इसके साथ ही वहां मौजूद तमाम संभ्रांत लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी लिया।
इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट

0 Comments
Comments