निवर्तमान सीडीओ अंकुर कौशिक को भावभीनी विदाई,प्रशासनिक कार्यशैली की हुई सराहना*


सुलतानपुर।निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक के सम्मान में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष,पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, प्रशिक्षु आईएएस रिदम आनंद समेत जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।समारोह में वक्ताओं ने श्री कौशिक की प्रशासनिक दक्षता,नेतृत्व क्षमता और सौम्य व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में विकास कार्यों को नई गति मिली। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने विभागीय समन्वय के माध्यम से कई जटिल समस्याओं का त्वरित समाधान कराया और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी।कार्यक्रम का संचालन डी.सी एनआरएलएम के.डी.गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से निवर्तमान सीडीओ का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, उपायुक्त उद्योग सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कहा कि निवर्तमान सीडीओ बहुमुखी प्रतिभा के धनी अधिकारी रहे हैं,जिनकी कार्यशैली हमेशा प्रेरणादायी रही। वहीं जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने कहा कि उनके साथ कार्य करना एक सकारात्मक अनुभव रहा और उन्होंने प्रशासनिक समन्वय का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।समारोह के अंत में निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुलतानपुर में बिताया गया समय उनके लिए हमेशा स्मरणीय रहेगा।

इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments