दो दर्जन बाईक सवार अराजकतत्वों ने निरालानगर रेलवे क्रासिंग के पास जमकर काटा था गदर*

 *सुलतानपुर बिग अपडेट*

*कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के निरालानगर पुलिस चौकी क्षेत्र से जुड़ा मामला, 

*आखिरकार खबर पर लगी मुहर, घटना के एक सप्ताह बाद 24 दिसम्बर 2025 की देर रात पुलिस चौकी इंचार्ज निरालानगर विनोद कुमार शर्मा की तहरीर पर 10 नामजद समेत 12-14 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली नगर में दर्ज कराई गयी एफआईआर*

*चौकी इंचार्ज निरालानगर विनोद कुमार शर्मा की तहरीर में जनपद में दो गुटों के सक्रिय रहने व वर्चस्व को कायम रखने के लिए आम जनमानस में दहशत फैलाने के लिए शस्त्र प्रदर्शन करने का हुआ जिक्र, शोसल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रदर्शित शस्त्रों की जांच के बाद शस्त्र की वैधता होगी उजागर, अगर लाइसेंसी हुए शस्त्र तो इन तक कैसे पहुंचे शस्त्र लाइसेंसी के विरुद्ध शस्त्र निलम्बन की हो सकती है कार्यवाही*

*अगर वायरल वीडियो में प्रदर्शित शस्त्र निकले अवैध तो इन तक कैसे पहुंची अवैध पिस्टलें, आखिरकार अवैध असलहों की आमद इन तक पहुंचाने वाले तस्करों तक की होगी पड़ताल...... टेरर क्राईम बूम मचाने वाले दहशतगर्दों की वायरल वीडियो ने जमकर मचाया हंगामा, निरालानगर नगर चौकी इंचार्ज ने जांच कर शो मोटो दर्ज कराई एफआईआर*

*विश्वस्त सूत्रों की मानें तो तहरीर में दो गुटों के बीच वर्चस्व स्थापित करने को लेकर अदावत की कही गई है बात, दोनों गुटों के विरुद्ध जल्द ही पुलिस उठा सकती है सख्त कदम , पुलिस के रडार पर आए इस सिंडिकेट के खातमें की लिखी जा रही पटकथा*

इंडिया की सोच बुलंद से सुनील सिंह की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments