राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम के आमंत्रण को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक शिक्षा परिषद की टीम ने उपयुक्त से की मुलाकात

धनबाद। आगामी 10 दिसंबर- राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार न्यायिक शिक्षा परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हौसला प्रसाद दुबे तथा राष्ट्रीय पोशाक अध्यक्ष श्री दिलीप सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज धनबाद जिला उपयुक्त श्री आदित्य रंजन से सौजन्य मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने उपयुक्त महोदय को मानवाधिकार दिवस पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा। उपयुक्त श्री आदित्य रंजन ने प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि समय मिलने पर वे कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित होंगे।

इस दौरान मानवाधिकार संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष हौसला प्रसाद दुबे ने कहा कि मानवाधिकार दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आम जनता में जागरूकता फैलाने का बड़ा अवसर है। वहीं राष्ट्रीय पोशाक अध्यक्ष दिलीप सिंह ने उपयुक्त महोदय को उनके सकारात्मक सहयोग व संवेदनशीलता के लिए धन्यवाद और बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments